फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rush is continous in train of delhi after holi

होली के बाद दिल्ली की ट्रेनों में बढ़ी भीड़, अतिरिक्त कोचों से भी नहीं राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
rush is continous in train of delhi after holi
मुरादाबाद। होली के बाद अब कामगारों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, दानापुर जनसाधारण, लखनऊ मेल आदि तमाम ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। रेलवे द्वारा कई ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब, देहरादून जाने वाली ट्रेनों में भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। अब भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे को विकल्प उपलब्ध कराना चाहिए। हालांकि मंडल मुख्यालयों के सुझाव पर जोनल रेलवे पूर्वांचल के जनपदों और बिहार से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय हो सकता है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में जनरल टिकट लागू होने से ज्यादा लोग सफर कर पा रहे हैं। आरक्षित कोचों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट से मुख्यालय को अवगत कराया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब की दिशा में स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed