{"_id":"660a1d17614d6b799e073ce6","slug":"rukmani-academy-won-through-dls-method-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-372920-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस विधि से जीती रुक्मणी एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस विधि से जीती रुक्मणी एकेडमी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को बारिश के कारण प्रभावित हुआ। रुक्मणी एकेडमी के मैदान में डीपीजीएस व रुक्मणी एकेडमी ब्लू टीम का मैच हुआ। इसमें रुक्मणी ब्लू टीम को डक वर्थ लुईस मेथर्ड के कारण जीत मिली। डीपीजीसीएस ने 40 ओवर में 183 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बारिश ने घटाकर 18.2 ओवर में 72 कर दिया।
डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर के मैच में 37.2 ओवर में 182 रन बनाकर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। टीम के लिए मोहम्मद समीर ने सर्वाधिक 44, विवेक ने 32, लक्ष्य और असजद राजा ने 30-30 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए फहद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। मोहम्मद अमान, अब्दुल रहमान, मोहम्मद समीर व मोहम्मद अरबाज ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी एकेडमी ब्लू टीम ने 18.3 ओवर में 101 रन बना लिए। इसके बाद बारिश होने लगी और मैच को रोकना पड़ा। काफी देर बारिश के कारण मैदान गीला हो गया और मैच का निर्णय डक वर्थ लुईस विधि से किया। इसमें रुक्मणी एकेडमी को 18.2 ओवर में 72 रन का लक्ष्य मिला। टीम पहले ही इतने ओवर में 101 रन बना चुकी थी। लिहाजा 30 रन से रुक्मणी एकेडमी की घोषित की गई। टीम के लिए अफजल खान ने 39, फहद खान ने 25 रन बनाए। डीपीजीएस के लिए लक्ष्य ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रुक्मणी ब्लू टीम के फहद खान को चुना गया।
विज्ञापन
अंपायर की भूमिका में शहनवाज अली और हर्ष सिंह रहे। स्कोरिंग आजाद सिंह ने की। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक व कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, कमाल अहमद, मोहम्मद वसीम, शिव कुमार, तरुण चीमा, ओमदत्त शर्मा, रोहित कुमार, विकास ठाकुर, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।