फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ruined my daughter life: Young man taken hostage, tortured for nine hours, garlanded with shoes

मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी: युवक को बंधक बनाकर नौ घंटे तक दी यातनाएं, जूते चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

Fri, 05 Apr 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

मुरादाबाद में एक युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा गया। इसके बाद उसके गले में जूते चप्पल की माला पहनाई गई। युवक को नौ घंटे तक यातनाएं दी गई। इसकी फोटो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती की अश्लील वीडियो बना ली थी। इसका खुलासा होने पर उसे अगवा किया गया था। 

विज्ञापन
Ruined my daughter life: Young man taken hostage, tortured for nine hours, garlanded with shoes
युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस के अगवानपुर से एक युवक को कार सवार अगवा कर ले गए और उसे कमरे में बंधक बना लिया जमकर पीटा। इसके बाद आरोपियों ने उसे पेशाब पिलाया और जूते चप्पल की माला गले में डालकर मोबाइल से वीडियो बना ली। करीब नौ घंटे बाद उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो युवक के पिता ने आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ देसी दवाइयां बेचता है।
विज्ञापन


युवक का पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली अपनी एक युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन आपस में रिश्तेदार होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी। पिछले माह पांच मार्च को युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गई थी। एक दिन युवक की पत्नी ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें युवक और रिश्तेदार की लड़की के साथ आपत्ति जनक वीडियो और फोटो देख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पत्नी ने अपने पिता से इस मामले की शिकायत कर दी थी, तब युवक के ससुराल ने उस युवती के पिता को इसकी जानकारी दे दी थी। आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे युवक को उसके रिश्तेदारों ने फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया था।

यहां आरोपी उसे अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी प्रेमिका के घर ले गए। आरोप है कि यहां युवक को बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान युवती और महिलाओं से उसे मूत्र और गटर का गंदा पानी पिलवाया। इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहना दी।

इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली। 30 मार्च की देर रात करीब 12 बजे उसे छोड़ दिया। तब आरोपी अपने घर पहुंचा लेकिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो युवक के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर हजारा, पिंकू, शर्मा उर्फ राजेश, आकाश, रजनी, अम्बरशरी, कमल, अरविंद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पिंकू, राजेश उर्फ शर्मा और ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

युवक को कमरे में बंधक बनाकर नौ घंटे दीं तरह-तरह की यातनाएं
अमानवीयता के शिकार हुए युवक ने आपबीती सुनाई तो उसकी आंखों से आंसू छलक आए। बोला उसे कमरे में बंद कर डंडों से पीटा गया था। पीट पीटते पुरूष थम जाते थे तो महिलाएं चप्पलों से पीटने लगती थीं। प्यास लगने पर उसने पानी मांगा तो महिलाओं ने यूरिन और गटर का गंदा पानी पिला दिया था।

मैं जिंदगी बख्शने की मांग करता रहा लेकिन उन्हें मुझ पर कोई रहम नहीं आया। सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी युवक ने बताया कि पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती से उसके प्रेम संबंध थे। संबंध खत्म होने के बाद उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। युवती और मेरी कुछ फोटो वायरल हो गई थी।

युवती के पिता इसी बात से नाराज थे। शनिवार दोपहर युवती के पिता ने बातचीत करने के लिए बुला लिया था। वह घर से बाहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो वहां से उसे कुछ लोग कार में डाल कर अपने घर ले गए थे। दोपहर तीन बजे से लेकर रात बारह बजे तक उसे पीटा गया। घर में मौजूद सभी लोगों ने उसे पीटा और तरह-तरह की यातनाएं दीं।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार किए 
सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि युवक ने हमारी बेटी की जिंदगी बरबाद कर दी है। 10 कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था और वीडियो और फोटो बना लिए थे। जिसके जरिए आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। पांच मार्च को युवक की शादी हो गई थी। इसके बाद भी वह किशोरी पर दबाव बना रहा था कि वह उससे मिलने के लिए आए।

किशोरी ने इसकी जानकारी अपने पिता और चाचा को दी तो सभी को बहुत गुस्सा आ गया था। जिस कारण उसे समझाने के लिए घर बुलाकर ले गए थे। समझाने की कोशिश की तो वह सभी को धमकाने लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed