फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Robbery of two lakhs from a young man who is bringing money by selling liquor

शराब बेचकर रुपये ला रहे युवक से दो लाख की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery of two lakhs from a young man who is bringing money by selling liquor
शाहबाद (रामपुर)। शराब बिक्री की रकम लेकर बाइक से जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर रोक लिया और 2.07 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। एक बाइक पर सवार दो लुटेेरों ने भागने से पहले युवक की बाइक की चाबी निकालकर खंती में फेंक दी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास तलाश कराई लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

टांडा बादली निवासी मोहित शराब ठेकेदार के कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे मोहित बिलारी बस स्टैंड के पास के ठेके से दो दिन की बिक्री की रकम लेकर ठेकेदार के रामपुर सिविल लाइंस स्थित ऑफिस जा रहा था। मोहित के पास दो लाख सात हजार दो सौ सत्ताईस रुपये थे। मोहित के मुताबिक उसकी बाइक शाहबाद और मिलक कोतवाली क्षेत्र की सीमा के गांव रेवड़ी कलां से पहले मोड़ पर पहुंची थी कि इसी बीच पीछे से काले रंग की एक बाइक पास में पहुंची। बाइक पर दो नकाबपोश थे। करीब आते ही एक ने चलती बाइक से तमंचा तानकर बाइक रोकने का इशारा किया। रुकते ही उसके पास मौजूद समूची नकदी छीन ली और उसकी बाइक की चाबी पास मौजूद झाड़ियों और खंती की तरफ फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस सूचना पर शाहबाद और मिलक के कोतवाल घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर में ही एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ ओमकार नाथ शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सरेराह दिनदहाड़े लूट की जानकारी पर एसपी अंकित मित्तल ने भी घटनास्थल का रुख किया। मोहित से वारदात की जानकारी लेकर पुलिस ने आसपास घेराबंदी की लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट
दिनदहाड़े बाइक सवार से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो नकाबपोश काले रंग की जिस बाइक पर सवार थे, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। ऐसा बयान लूट के शिकार मोहित ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ के दौरान दिया। उसने लुटेरों की उम्र 26-27 साल के आसपास होने का अनुमान जताया है।
देर शाम तक नहीं दी तहरीर
वारदात के बाद दो थानों के कोतवाल समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। एसपी ने मिलक कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश देते हुए मोहित को उनके साथ मिलक कोतवाली भेजा। पुलिस ने बताया कि देर शाम तक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी थी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
लूट की वारदात के बाद से पुलिस महकमा बदमाशों की तलाश में जुट गया है। एसओजी टीम ने शाहबाद-रामपुर रोड स्थित किसान धर्म कांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस या एसओजी टीम ने स्पष्ट नहीं किया है कि फुटेज से कोई सुराग मिला या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed