फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road Accident Roadways bus collided with canter in Amroha Gajraula

Accident: गजरौला में सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस कैंटर में घुसी, एक की मौत, छह घायल

Tue, 27 Sep 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Sep 2022 11:03 AM IST
सार

अमरोहा जिले के गजरौला में एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road Accident Roadways bus collided with canter in Amroha Gajraula
घायलों का इलाज करते हुए डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा से दिल्ली जा रही सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुंडई एजेंसी के पास खराब खड़े कैंटर में घुस गई। कैंटर में आलू लदे थे। बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची रजबपुर व गजरौला थाना पुलिस ने बस में फंसे चालक सहित यात्रियों को बामुश्किल बाहर निकाला। घायलों को गजरौला सीएचसी भर्ती कराया गया। दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी में चार की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गुलावठी थाना इलाके के भटौना का रहने वाला सुरेश कुमार सोहराब गेट डिपो की बस को गोंडा से सवारी लेकर दिल्ली जा रहा था। बस में सवार गोंडा के माधव राज मौर्य के मुताबिक, वह पड़ोसी मुल्क नेपाल में नौकरी करता है। सोमवार की रात वह और उसकी मां मोहिनी मौर्य बस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में अन्य यात्री भी सवार थे। माधव राज मौर्य ने बताया कि बस में सवार यात्री नींद में थे। अचानक हादसे के कारण हुए झटके से एक दूसरे के ऊपर गिर गए। तब पता चला कि बस किसी वाहन में घुस गई है। पुलिस ने बताया कि बस हाईवे किनारे खड़े आलू लदे कैंटर में घुस गई थी। जिससे चालक साइड की बस क्षतिग्रस्त हो गई। 

बस का चालक सुरेश कुमार, मोहिनी मौर्य और उनका बेटा माधव राज मौर्य, लखीमपुर निवासी उपदेश दीक्षित और धर्म सिंह व हापुड़ निवासी यशपाल सहित सात लोग घायल हो गए। एक यात्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गजरौला थाना पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। फोन कर रजबपुर थाना पुलिस बुला ली। 

दोनों थानों की पुलिस ने बस में फंस रहे चालक समेत घायल यात्रियों को बाहर निकाला। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया। घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायल गजरौला के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए। घायल बस के चालक सुरेश कुमार, यशपाल, उपदेश दीक्षित और धर्म सिंह को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस और कैंटर को हाईवे से हटवाया। रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि सोहराब गेट डिपो की बस आलू लदे कैंटर में घुस जाने से बस का चालक और उसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। एक की मौत हो गई। उसकी पहचान नदीम के रूप में की गई है। यह पता चला है कि वह दिल्ली का रहने वाला है, लेकिन उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। उसका शव मोर्चरी पर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed