फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Riku committed suicide after refusing to drink alcohol in Sambhal

Sambhal: शराब पीने से मना करने पर रिंकू ने की आत्महत्या, पति- पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा

Sat, 18 Mar 2023 12:23 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल (मुरादाबाद) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Mar 2023 12:23 PM IST
सार

भाई को पेड़ से लटकता देख छोटे भाई की चीख निकल गई। शोर सुनकर घर के सारे लोगों की नींद खुल गई। आनन-आनन में परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मगर तब तक किसान की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Riku committed suicide after refusing to drink alcohol in Sambhal
शराब पीने से मना करने पर रिंकू ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव डूंडा बाग में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 

गुन्नौर गांव किसान रिंकू (25) की पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी को लेकर कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात भी  दंपती के बीच झगड़ा हुआ। रात दो बजे किसान का छोटा भाई लघुशंका के लिए उठा तो घर के परिसर में लगे जामुन के पेड़ पर अपने भाई को फंदे पर लटका देखा। 

विज्ञापन

 

 

भाई को पेड़ से लटकता देख छोटे भाई की चीख निकल गई। शोर सुनकर घर के सारे लोगों की नींद खुल गई। आनन-आनन में परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मगर तब तक किसान की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसान प्लास्टिक की रस्सी पर लटका था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि किसान शराब पीने का आदी था, उसकी पत्नी शराब न पीने की बात कहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed