{"_id":"6acaace6d04c1a0e96060627","slug":"residents-of-several-neighborhoods-staged-a-protest-against-the-electricity-department-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113328-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कई मोहल्लों के बाशिंदों ने बिजली निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कई मोहल्लों के बाशिंदों ने बिजली निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला वीरनगर में शुक्रवार रात काफी नीचे लटके तारों के करंट की चपेट में आकर युवा कव्वाल बबलू मसूदी की मौत होने पर नाराज कई मोहल्लों के बाशिंदों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बिलारी में शाहबाद रोड के उत्तर में पश्चिम की ओर मोहल्ला रहमतनगर उसके बाद पूरब की ओर मोहल्ला वीर नगर और रजा नगर है। इन तीनों ही मोहल्लों की अधिकतर नवविकसित आबादी है और विद्युत लाइनों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जहां घटना हुई वहां खाली प्लॉट में जमीन से लगभग दो या तीन फीट ऊंची विद्युत लाइन जा रही है। इन मोहल्लों के लोग अक्सर इसी खाली प्लॉट में होकर निकलते हैं। सभासद दानवीर शर्मा और निहाल सिंह ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम की घोर लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित नागरिकों को समझा-बुझाकर शांत किया।
-- -- -- -- -
विधायक ने मृतक के आश्रितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान सपा पदाधिकारियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने नीचे लटकी विद्युत लाइन को देखा। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा। विधायक ने मौके पर मौजूद राजस्व लेखपाल से कहा कि वह घटना से संबंधित रिपोर्ट तत्काल तैयार कराकर मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिलने हेतु विभागीय अधिकारियों को भेजें। विधायक ने युवा मृतक युवा कव्वाल के परिजनों और रिश्तेदारों से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई और आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
विधवा मां और अविवाहित बहनों का अकेला सहारा था बबलू मसूदी
मोहल्ला रजा नगर निवासी युवा कव्वाल बब्लू मसूदी अपनी विधवा मां और अविवाहित बहनों का अकेला सहारा था। कुंदरकी के बगरौआ गांव के मूल निवासी नादिर हुसैन बैंडबाजा कलाकार थे। दस वर्ष पहले अपने गांव से बिलारी आकर किराए के मकान में रहने लगे। साल भर पहले नादिर हुसैन की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार में उनकी विधवा जरीना, दो अविवाहित बेटियां सानिया और आसिया और बेटा बब्लू रह गए। नादिर का बड़ा बेटा मोहम्मद आलम मोहल्ला वीरनगर में किराए के मकान में रहता है। बबलू मसूदी की आवाज अच्छी होने की वजह से कुछ दिन तो उसने बैंडबाजा पार्टी में गाने का काम किया, बाद में धीरे-धीरे रईस झंकार कव्वाल के संपर्क में आने के बाद कव्वाल बन गया।