फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relief: No positive case found for three days

तीन दिन से कोई पाजिटिव केस नहीं मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Relief: No positive case found for three days
मुरादाबाद। जुलाई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी अगस्त में भी बरकरार है। जिले में तीन दिन से कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। वहीं, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या चार रह गई है। पांच अगस्त को दो भाइयों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

469 दिन बाद 31 जुलाई को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी, लेकिन दूसरे दिन एक अगस्त को ही पॉजिटिव केस मिल गया था। बिजनौर से इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं तीन और पांच अगस्त को दो-दो संक्रमित मरीज मिले। जिले में अगस्त माह के आठ दिनों में पांच पॉजिटिव केस मिले चुके हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। लैब से आई सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में चार एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed