फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   relatives took woman dead body on Rickshaw In Sambhal video viral

यूपी: सिस्टम ने तोड़ा विश्वास तो ठेले पर ले जानी पड़ी महिला की लाश, वीडियो वायरल

Sun, 28 Jun 2020 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jun 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
relatives took woman dead body on Rickshaw In Sambhal video viral
महिला के शव को ठेले पर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
यूपी के संभल जिले में सरकारी सिस्टम की लापरवाही से जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग महिला की लाश को परिवार वालों को ठेले पर रखकर घर ले जाना पड़ा। ऐसा भी नहीं कि अस्पताल के कर्ता-धर्ताओं को इसका पता न हो। कोरोना की आशंका से  बुजुर्ग महिला को ‘ब्राट डेड? बताने वाले अस्पताल में ट्रू नेट से  उसका उसका परीक्षण भी कराया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी महिला के शव को घर ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। ठेले पर शव लेकर जाता देखकर कुछ लोगों ने इसकी वीडियो भी बना ली। इसकी वीडियो बहुत जल्द वायरल हो गई। 
विज्ञापन


मजबूरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। साथ ही कोरोना आशंकित मानते हुए ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आने पर शव सुपुर्द कर दिया। महिला के मजबूर परिजन ठेले पर ही शव ढोते हुए घर ले गए। इस दौरान किसी राहगीर ने वीडियो बना ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

जिम्मेदार मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। जिला अस्पताल की लापरवाही का वायरल हो रहा ये वीडियो शुक्रवार को दोपहर तीन बजे करीब का बताया जा रहा है। मामले की हकीकत जानने के लिए शव ढोने वाले परिजनों से संपर्क किया गया। 

ठेले पर महिला को अस्पताल लेकर जाने वाले बरेली सराय निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनकी सास जानकी देवी बिलारी की रहने वाली थीं। ससुर की मौत हो गई थी तो उसके बाद से संभल में ही रह रही थीं। शुक्रवार को 11 बजे करीब हालत अचानक बिगड़ी थी। 

किसी वाहन की व्यवस्था नहीं हुई तो ठेले पर ही अस्पताल ले गए थे। बताया कि निजी अस्पताल कोई बंद मिला तो किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया। सभी ने सरकारी अस्पताल लेकर जाने के लिए कहा। जब सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

साथ ही कोरोना आशंकित मानते हुए ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच कराई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद शव सुपुर्द कर दिया। अब सवाल उठता है कि कोरोना आशंकित मानते हुए ट्रू नेट मशीन पर जांच कराई पर शव घर तक पहुंचाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। 
 

जिला अस्पताल से ठेले पर शव ले जाने की जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार ने शव वाहन की मांग की थी या नहीं इसकी जांच कराएंगे।
डा. एके गुप्ता, सीएमएस, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed