फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Record 128 mm of rain in a day, winter will start before time

एक दिन में रिकॉर्ड 128 मिमी बारिश, समय से पहले शुरू हो जाएगी सर्दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Record 128 mm of rain in a day, winter will start before time
मुरादाबाद। पोस्ट मानसून में सोमवार को रिकॉर्ड 128 मिली मीटर बारिश हुई है। रविवार और सोमवार दो दिनों में 228 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने और दीपावली से पहले सर्दी शुरू होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने के कारण पोस्ट मानसून में इतनी अधिक बारिश हुई है। सामान्यतौर पर अक्तूबर और नवंबर माह में इतनी ज्यादा बारिश नहीं होती है। इस बारिश से वातावरण में बहुत अधिक नमी आ गई है। इसके कारण दीपावली के त्योहार से पहले सुबह-शाम की हल्की सर्दी शुरू हो जाएगी। 15 नवंबर तक अच्छी खासी ठंड होने के आसार हैं। अभी दीपावली के त्योहार के बाद हल्की सर्दी शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद से दीपावली तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से सोमवार देर शाम तक बारिश का दौर चलता रहा। कभी हल्की और कभी तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ था। दो दिन लगातार बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से मौसम में ठिठुरन होने लगी है। घरों में एसी-कूलर बंद हो गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 99 फीसदी और शाम को 98 फीसदी दर्ज की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2009 में हुई थी दो सौ मिमी से अधिक बारिश
डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन में दो सौ मिलीमीटर से अधिक बारिश वर्ष 2009 में हुई थी। उस वर्ष 208.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 2013 में 86.4 मिलीमीटर और वर्ष 2014 में 45.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्ष 2009 से 2021 तक के शेष वर्षों में 20 मिलीमीटर तक ही बारिश हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed