फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rebel in bjp - dinesh from kanth and rishi from city in election battle

भाजपा के बागी : शहर से ऋषि, कांठ से दिनेश मैदान में

Thu, 26 Jan 2017 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 26 Jan 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
rebel in bjp - dinesh from kanth and rishi from city in election battle
BJP LOGO
भाजपा के कथित बागी नेता ऋषि भारद्वाज ने बुधवार को शहर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया। टिकट बंटवारे को लेकर शहर सीट पर भाजपा में चल रही कलह के बीच किसी बागी भाजपा नेता का यह पहला नामांकन है।
विज्ञापन


उधर, कांठ सीट से टिकट न मिलने से नाराज दिनेश सैनी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराते हुए खुली बगावत कर दी है। इसे भाजपा के लिए एक झटके के रूप में भी माना जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि सैनी, वैश्य और ठाकुर समाज से भी कुछ बागी नेता नामांकन करा सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, आरक्षण विरोधी पार्टी के राजीव कुमार दुबे ने शहर सीट से और विवेक गुप्ता ने देहात सीट से नामांकन दाखिल किए हैं। बताया जाता है कि इन दोनों के चुनाव लड़ने का कारण भी भाजपा की कलह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि भारद्वाज अपने समर्थकों के साथ बुधवार की सुबह अंबेडकर पार्क से नामांकन के लिए रवाना हुए। शहर सीट से नामांकन कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए वह चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनका किसी से विरोध नहीं है। तैयारी पूरी है।

ऋषि के संबंध में भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऋषि पार्टी के नेता हैं लेकिन उनका कद विधानसभा चुनाव लड़ने लायक नहीं है। उधर, कांठ सीट पर भी बगावत तेज हो गई है। यहां टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन थी।

हालांकि पार्टी ने पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू को अपना सिंबल देकर मैदान में उतारा है। वहीं पिछले डेढ़ साल से भाजपा के दिनेश कुमार सैनी भी कांठ विधानसभा से ही तैयारी कर रहे थे। उन्हें टिकट नहीं मिला। अब तो उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी।


बुधवार को उन्होंने पार्टी से विद्रोह करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकनपत्र जमा किया। इतना ही नहीं दिनेश कुमार सैनी ने तो खुलकर बगावत कर दी है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो पीठ पीछे से वार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed