{"_id":"6a8d8aeaeae3a0f4eb046d40","slug":"sangeeta-singh-takes-charge-as-moradabad-divisional-commissioner-she-replaces-anjaneya-kumar-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा- जमीन और राजस्व विवादों का त्वरित होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा- जमीन और राजस्व विवादों का त्वरित होगा समाधान
Tue, 25 Aug 2026 06:00 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
नवागत मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कार्यभार संभालते हुए मुरादाबाद मंडल के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताया। उन्होंने जमीनी व राजस्व विवादों के त्वरित समाधान के लिए श्रीजी मॉडल लागू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुरादाबाद पहुंचने पर आईएएस संगीता सिंह का स्वागत करते डीएम राजेंद्र पैंसिया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। वह जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए मंडल में श्रीजी मॉडल लागू करेंगी। अलीगढ़ की कमिश्नर से पहले वह सुल्तानपुर की डीएम और आयुष्मान भारत की स्टेट मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर संगीता सिंह ने मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के चहुंमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। कहा कि प्रशासनिक तंत्र में टीम निर्माण और मार्गदर्शन उनकी सर्वोच्च कार्यशैली होगी, जिसमें सभी अधिकारी एक ही दिशा में तालमेल के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
वह जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए मंडल में श्रीजी मॉडल लागू करेंगी। कहा कि प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के एक जिले की सभी तहसीलों को सीधे जोड़ा जाएगा। हर तहसील से सबसे जटिल, लंबे समय से लंबित पांच से छह गंभीर राजस्व प्रकरणों का कमिश्नर के सामने प्रस्तुतिकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडल के प्रमुख निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और छोटे एमएसएमई उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर औद्योगिक विकास में आ रही रुकावटों को चिह्नित किया जाएगा। मंडल में सक्षम सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक घरानों के सहयोग से पोषण 2.0 अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने पवित्र सावन मास, रक्षाबंधन और मिलादुन्नबी के पावन अवसरों पर मुरादाबाद मंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।