फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape accused threatens victim for settlement

Moradabad News: दुष्कर्म के आरोपी ने समझौते के लिए पीड़िता को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rape accused threatens victim for settlement
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी भाकियू नेता सहित तीन के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गलशहीद थाना क्षेत्र की महिला ने भाकियू नेता रणधीर सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो वर्तमान में जमानत मिलने के कारण बाहर हैं। महिला ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे वह कोर्ट में तारीख देखने के लिए आई थी। आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी रणधीर सिंह उर्फ बब्लू अपने दो साथियों के साथ आ गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर रणधीर सिंह और उसके दोनों साथियों ने धमकी देना दिया और उसे खींचकर ले जाने लगे। पीड़िता के अनुसार आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इस बारे में थाना प्रभारी सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसी के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed