फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ransom of Rs 5 lakh demanded to return kidnapped student

Moradabad News: अपहृत छात्रा को वापस करने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ransom of Rs 5 lakh demanded to return kidnapped student
मंडी धनौरा। अपहृत छात्रा को वापस करने की एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पिता ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम प्रधान संघ छात्रा की बरामदगी के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहा है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बीती छह मार्च को एक गांव के एक व्यक्ति की बेटी घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन बेटी के शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पिता ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए दिल्ली, उत्तराखंड व राजस्थान के कई इलाकों में दबिश दे चुकी है। अब छात्रा के पिता ने चार युवकों के खिलाफ बेटी को वापस करने की एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निरीक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर अर्जुन निवासी ग्राम कठपुरा थाना बछरायूं, शानू निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना चांदपुर, अंकुश त्यागी निवासी गजरौला व ललित त्यागी निवासी मोहल्ला सुभाष नगर धनौरा के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed