फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain halts Ring Road work; roads damaged.

Moradabad News: बारिश से रिंग रोड के कार्यों पर लगा ब्रेक, सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rain halts Ring Road work; roads damaged.
तीन में से सिर्फ एक आरओबी तैयार हो सका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बारिश के कारण रिंग रोड परियोजना के कार्यों पर ब्रेक लग गया है। रिंग रोड का कार्य 85 प्रतिशत पूरा होने के बावजूद सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्यदायी संस्था का कहना है कि नुकसान से बचने के लिए अब बारिश समाप्त होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
शहर के तीन तरफ 33.72 किमी परिधि में निर्माणाधीन रिंग रोड का कार्य जुलाई तक पूरा होना था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका। इस बारे में एनएचएआई के अभियंता धर्मवीर शर्मा का कहना है कि बारिश के कारण परियोजना के काम में बाधा आई है। इस वजह से कार्य पूरा होने में देर हो रही है। बारिश के चलते कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया। सड़क निर्माण के लिए बिछाई गई मिट्टी और अन्य सामान बह गए। एनएचएआई के अभियंता के मुताबिक, शासन ने भटावली, लोधीपुर, त्रिलोकपुर और मेदनीपुर (दांदूपुर) सहित सभी 18 अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके पहले रिंग रोड पर 35 पुलिया, रामगंगा नदी, गांगन नदी, ढेला नदी पर तीन पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


अभी दो आरओबी का निर्माण कार्य अधूरा
एनएचएआई को हकीमपुर-लोदीपुर-बिसनपुर रेलवे लाइन के बीच, अगवानपुर-हरथला रेलवे लाइन के बीच, सेहल हाल्ट और गोट के बीच आरओबी का काम पूरा करना था लेकिन अभी तक हकीमपुर-लोदीपुर मार्ग का काम पूरा हुआ है। अन्य दो आरओबी के कार्य अभी अधूरे पड़े हैं। एनएचएआई के अभियंता धर्मवीर शर्मा का कहना है कि 85 प्रतिशत कार्य पूरे हो गए हैं। अब गर्डर डालने का काम जुलाई में पूरा हो जाएगा। एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार ने रिंग रोड के कार्यों की समीक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के अंत तक पूरा होगा रिंग रोड
एनएचएआई 655 करोड़ की लागत से रिंग रोड का निर्माण कार्य करा रही है। पहले शासन ने मार्च तक निर्माण कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन डीजल पेट्रोल की कमी के चलते सामान की अनुउपलब्धता और कांवड़ यात्रा के चलते निर्माण कार्य में रुकावट आ गई।
रिंग रोड का निर्माण पूरा होने पर श्री गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी आने-जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। पंजाब और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन शहर के बाहरी इलाकों से होते हुए बिजनौर की तरफ चले जाएंगे। शहर के मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। वर्तमान समय में रामपुर रोड और कांठ रोड पर सीमा से दोगुना वाहनों का दबाव रहता है।

---
बयान
रिंग रोड पर अंडरपास, पुल और पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दो आरओबी निर्माणाधीन हैं। बारिश के चलते कार्यों में बाधा आई है। साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।-अरविंद कुमार परियोजना निदेशक एनएचएआई मुरादाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed