फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway worker commits suicide in Moradabad for not marrying girlfriend

मुरादाबाद: प्रेमिका से शादी न होने पर रेलवे कर्मी ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 01 Oct 2021 09:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इसकी जानकारी सुमित के परिजनों को दी तो वह भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Railway worker commits suicide in Moradabad for not marrying girlfriend
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद में कांठ थाना क्षेत्र में ठाकुरद्वारा के रेलवे कर्मी ने प्रेमिका से शादी तय नहीं होने पर तनाव में आकर फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद रेलवे कर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा नाहरवाला निवासी सुमित कुमार (27) पुत्र आशाराम रेलवे में ट्रॉली मैन के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती कांठ में चल रही थी। वह कांठ रेलवे स्टेशन के सामने ही मोहल्ला नवादड़ी महमूपुरा में अधिवक्ता शीशराम सिंह के घर में किराए पर रह रहा था। इस घर में उसके साथ गांव का ही रहने वाला सुदामा और ट्रॉली मैन आकाश कुमार भी रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुदामा नगर में कोचिंग करने और आकाश अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसी बीच रेलवे कर्मी सुमित कुमार ने कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर छत के पंखे के सहारे लटक गया। करीब साढ़े ग्यारह बजे आकाश जब खाना खाने के लिए कमरे पर पहुंचे तो वह सुमित को लटका देख दंग रह गए। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक सुमित की सांसे रुक गई थीं। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी सागर जैन, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इसकी जानकारी सुमित के परिजनों को दी तो वह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित के पास से मिला सुसाइड नोट

रेलवे कर्मी द्वारा फंदे से लटककर जान देने के मामले में पुलिस को जांच के दौरान मौके से मृतक सुमित द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने एक गांव की युवती के साथ अपने प्रेम प्रसंग की बात लिखी है। साथ ही स्वयं ही जान देने की बात भी लिखी है। इस सुसाइड नोट के आधार पर ही सुमित के पिता आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

तय हो चुकी थी सुमित की शादी, नवरात्रों में होनी थी रस्म
फंदे के सहारे लटकर आत्महत्या करने वाले रेलवे कर्मी सुमित कुमार की ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से शादी तय हो चुकी थी। पिता आशाराम ने बताया कि नवरात्रों में ही गोदभराई की रस्म होनी थी। लेकिन इससे पहले ही सुमित ने अपनी जान दे दी। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा और अपने पांच बहन भाई में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता आशाराम, माता संतोष देवी समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed