फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway

महामना एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चोरी, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
railway
मुरादाबाद। महामना एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्री का मोबाइल चोरी कर रहे रेलवे कर्मचारी को जीआरपी जवानों ने पकड़ लिया। उसकी तलाशी गई तो एक और मोबाइल उससे बरामद किया गया। जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन एस-पांच की सीट नंबर 54 पर अख्तर अली सफर कर रहे थे। अख्तर अली सुल्तानपुर जनपद के सराय थानाक्षेत्र के सेतापुर निवासी है। वह सुल्तानपुर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा दिया था। इसी दौरान एक युवक कोच में पहुुंचा और उसने मोबाइल निकाल लिया। इसी दौरान वहां आरपीएफ जवान नारायण सिंह और नवीन पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक सिंह बताया। वह मुरादाबाद के रेलवे हरथला कालोनी निवासी है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि इस मामले में जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया है। जीआरपी ने आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed