फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raid conducted in search of accused of kidnapping MLA's nephew

Moradabad News: विधायक के भतीजे के अपहरण के आरोपियों की तलाश में मारा छापा

Mon, 25 Aug 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted in search of accused of kidnapping MLA's nephew
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने रविवार को वहां के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के भतीजे के अपहरण और मारपीट के आरोप के दो आरोपियों की तलाश में गांव दारापुर में छापा मारा लेकिन आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन

15 अगस्त को थाना जसपुर के गांव में चार युवक अपनी कार का हूटर बजाकर जमकर हुड़दंग मचाया था वहां के निवासी विधायक के भतीजे अंशुल चौहान ने उन्हें मना किया तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसे अपनी कार में डाला और खिड़की पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। बाद में ग्रामीणों ने पीछा कर अंशुल चौहान को छुड़ा लिया था। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी इसमें से इनमें से दो आरोपी धामपुर निवासी अरुण सूर्यवंशी और महुआडाबरा निवासी जतिन को पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व दारापुर से गिरफ्तार किया था। जबकि दारापुर निवासी दो युवक अभी भी वांछित हैं। उनकी तलाश में उत्तराखंड पुलिस रविवार को गांव में पहुंची। आरोपियों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed