{"_id":"57e82f534f1c1bf70a5743a9","slug":"rahul-gandhi-road-show-in-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को रोड शो करेंगे राहुल गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को रोड शो करेंगे राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 28 सितंबर को मुरादाबाद में रोड शो करेंगे। उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है। रोड शो की तैयारियों को लेकर मुरादाबाद के प्रभारी और विधायक बंशी सिंह पहाड़िया के निर्देशन में बैठक हुई। डेढ़ घंटे का कार्यक्रम रखा गया है। रोड शो के बाद वे अमरोहा रवाना हो जाएंगे।
महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई बैठक में बंशी सिंह पहाड़िया ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को प्रदेश में फिर से स्थापित करने में लगे हैं। उनके रोड शो को सफल बनाने में हर कांग्रेस कार्यकर्ता को योगदान करना होगा। प्रदेश में 27 साल कांग्रेस की सरकार नहीं होने से प्रदेश बदहाली के रास्ते पर चल रहा है।
28 सितंबर को रामपुर में कार्यक्रम के बाद करीब चार बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। उनके रोड शो के लिए कई रास्तों पर चर्चा हुई। इसके बाद ईदगाह से रोड शुरू करने पर सहमति बनी। राहुल गांधी रामपुर से आने के बाद उनका रोड शो दलपतपुर, काशीपुर तिराहा, काशीपुर, जामा मस्जिद पुल जीआईसी, पान दरीबा, मंडी चौक, टाउन हाल, गंज गुरहट्टी होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त होगा। इसके बाद वे अमरोहा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असलम खुर्शीद, अजय सारस्वत सोनी, मो.शमी, अनुराग शर्मा, आनंद मोहन गुप्ता, देशराज शर्मा, अशोक कपूर, कनीज फातिमा, शिवराज गुर्जर, नरेंद्र सैनी, विवेक भटनागर, विवेक द्विवेदी, राजकमल गुप्ता, बीके शर्मा आदि मौजूद रहे।