{"_id":"665525b254632ddf880363b4","slug":"prv-overturns-in-canal-due-to-collision-with-dumper-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-408765-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डंपर की टक्कर से नहर में पलटी पीआरवी, तीन पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डंपर की टक्कर से नहर में पलटी पीआरवी, तीन पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर गोविंदपुर खुर्द गांव के पास रविवार रात डंपर की टक्कर से पीआरवी नहर में पलट गई। इस हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी 112 की पीआरवी मूंढापांडे क्षेत्र में करनपुर चौकी क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग में गश्त कर रही थी। इस पीआरवी में हेड कांस्टेबल कयास अहमद, कांस्टेबल भानुप्रताप, कुलदीप तैनात थे। तीनों पुलिस करनपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। गोविंदपुर खुर्द गांव के पास पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नहर में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर गई करनपुर चौकी पुलिस ने घायलों को बाहर से निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। एस एच ओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चालक डंपर लेकर भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है।