फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Primary school headmaster suspended for not updating U-DISE

Moradabad News: यू-डायस अपडेट न करने पर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Primary school headmaster suspended for not updating U-DISE
रामपुर। मिलक ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नवदिया के प्रधानाध्यापक सिद्धार्थ दत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर यू-डायस पोर्टल पर छात्रों की प्रोफाइल अपडेट न करने, अनुपस्थिति और विभागीय आदेशों की अवहेलना समेत पांच गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी, मिलक की 15 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थदत्त को चेतावनी, मैसेज, कॉल और नोडल संकुल के जरिए यू-डायस पर कक्षा एक के छात्रों को जोड़ने और अन्य कक्षाओं के डेटा को अपडेट करने के निर्देश दिए गए, लेकिन 15 सितंबर तक काम शुरू नहीं हुआ। निरीक्षण में वह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2022, 2023 और 2024 में नौ बार उनकी अनुपस्थिति पर वेतन रोकने के आदेश जारी हो चुके हैं। 16 सितंबर को नोटिस के जवाब में सिद्धार्थदत्त ने आठ सितंबर को मोटरसाइकिल दुर्घटना का हवाला दिया, जिसमें हाथ और पसली टूटने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, उपस्थिति पंजिका में नौ और 10 सितंबर को उनके हस्ताक्षर मिले, जबकि वे ओशियन हॉस्पिटल में भर्ती होने का दावा कर रहे थे।
जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि 19 अगस्त को पंचायत विभाग के निरीक्षण में भी वह अनुपस्थित थे। इन विरोधाभासी बयानों और लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed