फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prices will be fixed to stop black marketing

कालाबाजारी रोकने को वस्तुओं की कीमती तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Prices will be fixed to stop black marketing
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के चलते बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी गई हैं। दाल, तेल, घी सहित कई चीजें महंगी हो गई हैं। ऐसे में जमाखोरी और कालाबाजारी की आंशका बढ़ गई है। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं की फुटकर कीमतों पर विचार विमर्श किया। इसके बाद आवश्यक खाद्य वस्तुओं के मूल्य तय किए गए और देर शाम प्रशासन ने निर्धारित मूल्यों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही थी, जबकि इन वस्तुओं की कोई कमी भी बाजार में नहीं थी। लोग भी इससे परेशान थे। प्रशासन तक भी यह जानकारी पहुंच रही थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर वस्तुओं की कीमतों के निर्धारण के संबंध में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों से बात की गई और वस्तुओं की कीमतें निर्धारित कर दी गईं। ये कीमतें खुली हुई वस्तुओं की हैं। कोई भी दुकानदार इन वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक नहीं बेचेगा। यदि कही से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिली तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्रांडेड और पैकिंग वाली वस्तुओं के मूल्य उसकी पैकिंग पर अंकित मूल्य से अधिक नहीं वसूला जा सकेगा। यह कीमतें अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed