फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power out for hours; angry residents created a ruckus.

Moradabad News: घंटों गुल रही बिजली, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power out for hours; angry residents created a ruckus.
मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर पतंगबाजी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। कई इलाकों में बिजली लाइनों में फाल्ट होने से घंटों आपूर्ति ठप रही। रामगंगा विहार, दीवान का बाजार, लाइनपार के प्रीतमनगर और मिशन कंपाउंड समेत कई मोहल्लों के लोगों को दिनभर बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जूझना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया। परेशान लोग बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन


रामगंगा विहार में बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे बिजली गुल हुई। दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। करीब 11 घंटे तक बिजली न आने से लोगों की परेशानी बढ़ती गई। घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी। उमस और गर्मी के बीच लोग बिजलीघर और अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन ही मिलता रहा। लंबी कटौती से नाराज लोग बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि घंटों से बिजली नहीं है, लेकिन अधिकारी हर बार आधे घंटे में सप्लाई शुरू होने की बात कह रहे हैं। इसके बाद लोगों ने मुख्य अभियंता शशांक अग्रवाल को फोन किया। उन्होंने जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद बिजली आई, लेकिन करीब 45 मिनट बाद फिर चली गई। शाम पांच बजे तक इलाके में बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन



मिशन कंपाउंड में पानी का संकट
मिशन कंपाउंड में भी बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। बिजली न होने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी। कई परिवारों के सामने पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया। लोगों को बाहर से पानी की बोतलें खरीदकर मंगानी पड़ीं। त्योहार के दिन बिजली की इस अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी रही। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक यहां बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान का बाजार में रातभर कटौती
दीवान का बाजार में भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। यहां रात करीब 11 बजे बिजली चली गई और सुबह 7:30 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब साढ़े आठ घंटे की कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह के समय घरों में पानी भरने से लेकर अन्य जरूरी कामों के लिए लोग परेशान रहे।



प्रीतमनगर में भी 11 घंटे अंधेरा
लाइनपार के प्रीतमनगर में भी स्थिति अलग नहीं रही। यहां रात करीब दो बजे बिजली गई और शुक्रवार दोपहर एक बजे तक नहीं आई। लंबी कटौती के कारण लोगों को गर्मी, उमस और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली आने के बाद भी ट्रिपिंग ने राहत नहीं लेने दी। लोगों ने बिजलीघर पर जाकर शिकायत की। इसके बाद फाल्ट की मरम्मत की गई और लाइट आई।



वर्जन
रक्षाबंधन पर पतंगबाजी और ओवरलोडिंग के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट होने से कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई। टीम को लगाकर सप्लाई सुचारू कराई गई। कुछ मोहल्लों में लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा।
- प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed