फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   poll effect on UP toll plaza price hike

यूपी के टोल पर बोला 2017 का ‘पोल’

Fri, 01 Apr 2016 03:55 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
poll effect on UP toll plaza price hike
टाोल
इस बार यूपी के टोल पर 2017 का ‘पोल’ साफ नजर आ रहा है। टोल में मामूली वृद्धि करके एक तरह से महंगाई दर को कंट्रोल करने का मैसेज दिया गया है। अगर पिछले दस साल का रिकार्ड देख लिया जाए तो टोल में 8 से बारह फीसदी तक की वृद्धि होती थी लेकिन इस बार पांच फीसदी से भी कम है।
विज्ञापन


कई टोल पर तो हल्के वाहन (कार) पर कोई पैसा बढ़ाया ही नहीं गया है। हाईवे अथारिटी ने नई टोल लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली से डासना तक कार पर केवल नियामतपुर इकरोटिया में 5 रुपये और डासना में पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। बरेली (ठिरिया खेतल), जोया और ब्रजघाट प्लाजा पर कोई पैसा नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पांच फीसदी से भी कम की वृद्धि मानी जा रही है। जबकि हर साल वृद्धि 8 से 12 फीसदी तक की होती थी। वृद्धि का यह गणित केवल दिल्ली-लखनऊ हाईवे का ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में जहां भी हाईवे पर टोल की वसूली की जा रही है वहां कम वृद्धि करके अच्छे दिनों का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे अथारिटी तो इस वृद्धि को अब तक की सबसे कम वृद्धि मान रही है। कामर्शियल वाहनों पर भी कहीं कोई ज्यादा वृद्धि नहीं की गई है। मिनी ट्रक और मिनी बस पर भी पांच रुपये तक का इजाफा हुआ है। रोडवेज की बसों पर भी पांच रुपये तक बढ़ाए गए हैं। डासना में जरूर बस पर पच्चीस रुपये बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed