{"_id":"5dd56de28ebc3e5490744950","slug":"policeman-threatening-to-shoot-co-deputy-sp-devendra-yadav-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ को गोली मारने की धमकी देने वाला दरोगा निलंबित, महिलाओं से भी के साख भी कर चुका था छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ को गोली मारने की धमकी देने वाला दरोगा निलंबित, महिलाओं से भी के साख भी कर चुका था छेड़खानी
Wed, 20 Nov 2019 10:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात डिप्टी एसपी देवेंद्र यादव को सरेआम सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देने वाले दरोगा सचिन दयाल को आईजी रमित शर्मा ने बुधवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सीओ को धमकी देने वाला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईजी ने मामले में जांच बैठाई थी। एसपी देहात द्वारा की गई जांच में यह भी पता चला है कि डिप्टी एसपी को धमकाने के एक दिन बाद आरोपी दरोगा ने सिविल एरिया में ही कुछ महिलाओं से छेड़खानी की थी। इससे पहले वेव मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज को भी उसने धमकाया था।
विज्ञापन
निलंबित करने के साथ ही आईजी ने दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में वाहन टकराने के बाद सीओ और सब इंस्पेक्टर के बीच हुई मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
मेरठ निवासी दरोगा सचिन दयाल पुलिस लाइन में तैनात है। दरोगा ने सोमवार को एसपी देहात उदय शंकर सिंह से शिकायत कर बताया था कि वह पुलिस लाइन में पहुंचा तो अचानक उसकी कार बंद हो गई थी। इस दौरान पीछे से आ रहे पुलिस अकादमी के सीओ देवेंद्र यादव की कार से उसकी कार की टक्कर हो गई थी।
आरोप लगाया था कि सीओ कार से बाहर निकले और अपशब्द कहने लगे थे। जिसके बाद दरोगा भी उनके सामने आकर खड़ा हो गया था। दोनों के बीच मौके पर हाथापाई हो गई थी। मंगलवार को दरोगा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें दरोगा सीओ को सरकारी रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देता दिख रहा था।
जांच में सामने आया कि मंगलवार रात फकीरपुरा की महिलाएं पुलिस चौकी पहुंची थीं। उन्होंने भी दरोगा पर आरोप लगाया था कि दरोगा ने उनके साथ छेड़खानी की है। आईजी रमित शर्मा ने इस मामले की जांच एसपी देहात से कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आईजी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
आईजी रमित शर्मा ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी एक महिला को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में दरोगा पर कार्रवाई हो चुकी है।
सीओ को धमकी देने, महिलाओं से छेड़खानी करने और वेव मॉल के सिक्योरिटी प्रभारी के साथ अभद्रता के आरोपों की जांच में पुष्टि हुई है। निलंबन करने के साथ ही विभागीय दंडात्मक कार्रवाई के लिए जांच बैठा दी गई है।
पुलिस चौकी पर महिलाओं ने किया हंगामा
सिविल लाइंस थाने की फकीरपुरा पुलिस चौकी में मंगलवार रात महिलाओं ने हंगामा किया था। महिलाओं ने दरोगा सचिन दयाल पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया था। दरोगा गश्त के नाम पर उनके घरों में घुसकर छेड़खानी करता है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि किसी महिला ने लिखित शिकायत नहीं की है। अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।
इस बारे में कुछ कोई टिप्पणी नहीं करनी है। पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। अधिकारी जो भी निर्णय लेंगे मुझे स्वीकार है।
देवेंद्र कुमार सीओ
दरोगा ने बंद किया मोबाइल
सीओ को धमकी देने वाले दरोगा ने बुधवार को अपना मोबाइल बंद कर लिया। दरोगा का पक्ष लेने चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है।