{"_id":"6a99e128fb68739c9a00d9bb","slug":"police-to-investigate-allegations-against-janta-inter-college-gopivala-management-committee-kanth-news-c-279-1-mo11005-117216-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला प्रबंध समिति पर लगे आरोपों की जांच पुलिस को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला प्रबंध समिति पर लगे आरोपों की जांच पुलिस को
Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। करीब एक वर्ष से जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला की प्रबंध समिति पर लगे आरोप की जांच के लिए कई बार शिकायत हो चुकी है। शिकायतकर्ता की गई जांच से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने अब सीओ से प्रबंध समिति के खिलाफ शिकायत कर उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने जांच कोतवाली के वरिष्ठ एसएसआई प्रवेंद्र कुमार को सौंपी है। शिकायतकर्ता जसवंत सिंह, वीर सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखा।
उन्होंने प्रबंध समिति पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसमें तरुण कुमार का गलत तरीके से प्रमोशन करने, फर्जी प्रस्ताव करने और भुगतान के आदि के आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारी ने उनसे कहा कि धोखाधड़ी की शिकायत की जांच के लिए एंटी फ्रॉड सेल का गठन जिला स्तर पर किया गया है। उनका मामला भी एंटी फ्रॉड सेल से संबंधित है इसलिए वे एंटी फ्रॉड सेल में अपनी शिकायत करें। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि इसकी जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक के स्तर पर भी विचाराधीन है इसलिए उनकी जांच का भी पुलिस को इंतजार है। उधर जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक जितेंद्र सिंह का कहना है कि प्रबंध समिति पर लगे आरोपों की जांच कई बार हो चुकी है लेकिन जांच में अभी तक कोई भी आरोप सही साबित नहीं हो सका है।