फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police team taken hostage and beaten in Nagla Balveer village, two constables injured

Moradabad News: नगला बलवीर गांव में पुलिस टीम को बंधक बना कर पीटा, दो सिपाही घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Police team taken hostage and beaten in Nagla Balveer village, two constables injured
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नगला बलवीर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर घर में शराब रखे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को आरोपियों ने बंधक बना लिया और पिटाई की। जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। अन्य पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पथराव कर दिया। आरोपियों ने दो सिपाहियों को बंधक बनाकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाने से पहुंची फोर्स ने बंधक सिपाहियों को घर से निकाला और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर गृहस्वामी और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी नगला बलवीर गांव निवासी बाबू सिंह के घर में शराब रखी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के दो दरोगा, दो महिला सिपाही और दो सिपाही विक्रांत और प्रवीन सिंह दबिश देने बाबू सिंह के घर पर पहुंच गए। घर में शादी हुई थी, इसलिए काफी संख्या में महिलाएं थीं। गृहस्वामी बाबू सिंह और बेटे भी घर में मौजूद थे। पुलिस ने घर में घुसकर शराब की तलाश करनी शुरू कर दी, लेकिन शराब नहीं मिली। पुलिस और गृहस्वामी के बीच घर में घुसने को लेकर बहस हुई। बात बढ़ने पर मारपीट होते ही घर में पहले से मौजूद महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने को भागने लगे।
विज्ञापन

वर्दी पहने पुलिस जैसे तैसे वहां से भाग गए, लेकिन बिना वर्दी के दोनों सिपाही विक्रांत और प्रवीन को घर में गृहस्वामी और उसके परिवार ने बंधक बना लिया। इन दोनों सिपाहियों पर गृहस्वामी और उसके परिवार ने फिर से हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल कर हो गए। घायल सिपाहियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिपाहियों के बंधक होने और मारपीट की सूचना पाकर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों सिपाहियों को बंधन मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने गृहस्वामी बाबू सिंह और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकबड़ा में दस दिन में पुलिस पर हमले की दूसरी घटना
पाकबड़ा क्षेत्र में पुलिस पर हमले की दस दिन में यह दूसरी घटना है। पहली घटना नगर में जुम्मेरात का बाजार में सराफा कारोबारियों के यहां पर हुई थी। तब यहां तमिलनाडु की पुलिस कारोबारियों के यहां जांच करने आई थी, लेकिन वीडियो बनाने को लेकर पुलिस और कारोबारियों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब दूसरी घटना अब हो गई।



जान बचाने को गांव की गलियों में दौड़ीं महिला पुलिस कर्मी

पाकबड़ा। नगला बलवीर गांव में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने वाली पुलिस टीम में महिला सिपाही और एक महिला होमगार्ड भी शामिल थीं। शराब घर में नहीं मिली तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद महिला पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने को गांव की गलियों में दौड़ीं और गांव से जैसे तैसे बाहर निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed