फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police inspector suspended for cow slaughter

गोकशी के मामले में रहरा पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police inspector suspended for cow slaughter
तीन दिन पहले जंगल में हुई गोकशी के मामले में एसपी ने रहरा के थाना इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर वाचक अशोक कुमार वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। गोवंशों की हत्या के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हैं। पुलिस आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि संदिग्ध गोतस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम से हाथापाई हुई। जिससे पुलिस की किरकिरी हुई।
विज्ञापन

रहरा थानाक्षेत्र के चंदनपुर खादर के जंगल में छह से सात गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी गई थी। बुधवार की सुबह गन्ने के खेत में पशुओं के अवशेष मिले थे। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर हंगामा किया था। हिंदू संगठनों ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार की शाम थाना पुलिस ने गांव नानई खादर में संदिग्ध गोतस्कर को हिरासत में लिया था। जिसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर अभद्रता की थी। इस दौरान संदिग्ध गोतस्कर मौके से फरार हो गया था। उसकी पत्नी पुलिस की कार की चपेट में आकर घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने एक सिपाही को बंधक बनाया था। गोकशी के तीन दिन बाद पुलिस की कार्रवाई शून्य रही। जिसको गंभीरता से लेकर बृहस्पतिवार की देर रात एसपी आदित्य लांग्हे ने इंस्पेक्टर वरुण कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके स्थान पर वाचक अशोक कुमार वर्मा को थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पुलिस लाइन से वीरेंद्र प्रसाद सिंह को वाचक एसपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed