फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police inspector suspend

सीओ को धमकी देने का आरोपी दरोगा निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
police inspector suspend
मुरादाबाद। डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात डिप्टी एसपी देवेंद्र यादव को सरेआम सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देने वाले दरोगा सचिन दयाल को आईजी रमित शर्मा ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। सीओ को धमकी देने वाला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईजी ने मामले में जांच बैठाई थी। एसपी देहात द्वारा की गई जांच में यह भी पता चला है कि डिप्टी एसपी को धमकाने के एक दिन बाद आरोपी दरोगा ने सिविल एरिया में ही कुछ महिलाओं से छेड़खानी की थी। इससे पहले वेव मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज को भी उसने धमकाया था। निलंबित करने के साथ ही आईजी ने दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में वाहन टकराने के बाद सीओ और सब इंस्पेक्टर के बीच हुई मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

मेरठ निवासी दरोगा सचिन दयाल पुलिस लाइन में तैनात है। दरोगा ने सोमवार को एसपी देहात उदय शंकर सिंह से शिकायत कर बताया था कि वह पुलिस लाइन में पहुंचा तो अचानक उसकी कार बंद हो गई थी। इस दौरान पीछे से आ रहे पुलिस अकादमी के सीओ देवेंद्र यादव की कार से उसकी कार की टक्कर हो गई थी। आरोप लगाया था कि सीओ कार से बाहर निकले और अपशब्द कहने लगे थे। जिसके बाद दरोगा भी उनके सामने आकर खड़ा हो गया था। दोनों के बीच मौके पर हाथापाई हो गई थी। मंगलवार को दरोगा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें दरोगा सीओ को सरकारी रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देता दिख रहा था। जांच में सामने आया कि मंगलवार रात फकीरपुरा की महिलाएं पुलिस चौकी पहुंची थीं। उन्होंने भी दरोगा पर आरोप लगाया था कि दरोगा ने उनके साथ छेड़खानी की है। आईजी रमित शर्मा ने इस मामले की जांच एसपी देहात से कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आईजी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आईजी रमित शर्मा ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी एक महिला को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में दरोगा पर कार्रवाई हो चुकी है। सीओ को धमकी देने, महिलाओं से छेड़खानी करने और वेव मॉल के सिक्योरिटी प्रभारी के साथ अभद्रता के आरोपों की जांच में पुष्टि हुई है। निलंबन करने के साथ ही विभागीय दंडात्मक कार्रवाई के लिए जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर महिलाओं ने किया हंगामा
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की फकीरपुरा पुलिस चौकी में मंगलवार रात महिलाओं ने हंगामा किया था। महिलाओं ने दरोगा सचिन दयाल पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया था। दरोगा गश्त के नाम पर उनके घरों में घुसकर छेड़खानी करता है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि किसी महिला ने लिखित शिकायत नहीं की है। अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कुछ कोई टिप्पणी नहीं करनी है। पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। अधिकारी जो भी निर्णय लेंगे मुझे स्वीकार है।
देवेंद्र कुमार सीओ,
दरोगा ने बंद किया मोबाइल
मुरादाबाद। सीओ को धमकी देने वाले दरोगा ने बुधवार को अपना मोबाइल बंद कर लिया। दरोगा का पक्ष लेने चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed