{"_id":"61d80f83c9894f244209ab29","slug":"police-caught-three-animal-smugglers-after-encounter-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संभल में मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर पुलिस ने पकड़े, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संभल में मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर पुलिस ने पकड़े, गोली लगने से एक घायल
Fri, 07 Jan 2022 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 Jan 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
संभल में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले में पशुओं की हत्या का प्रयास कर रहे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया है। अन्य दो तस्कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए हैं। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।
शुक्रवार की सुबह असमोली थाना पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव मंसूरपुर माफी से गांव ककराला जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक बाइक दिखाई दी। पुलिस नजदीक पहुंची तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।
अन्य दो को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगे तस्कर ने अपनी पहचान अमरोहा के थाना सैदनगली निवासी चांद के रूप में हुई। अन्य दो तस्करों में संभल कोतवाली क्षेत्र के मियां सराय निवासी कासिम और मोहसिन हैं।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से तमंचा, कारतूस, पशु की हत्या के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण व बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ जितेंद्र सिंह हयातनगर, नखासा, ऐंचोड़ा कंबोह व संभल कोतवाली की पुलिस के साथ पहुंचे।
पशु तस्करों की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। पशु की हत्या का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान घेराबंदी की थी। इसी दौरान तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है। दो तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपराधिक इतिहास भी तस्करों का खंगाला जा रहा है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।