{"_id":"687172b9bb2b164bb408ffe1","slug":"pickup-hits-e-rickshaw-young-man-dies-cousin-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-685024-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ई-रिक्शा में पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला तिराहा पर शुक्रवार रात आठ बजे ई-रिक्शा में पिकअप वाहन ने ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पंकज कुमार की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई प्रदीप घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाला 25 वर्षीय पंकज कुमार कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नुरुल्ला निवासी था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पंकज किसी काम से अपने चचेरे भाई प्रदीप के साथ मुरादाबाद आया था। रात करीब आठ बजे दोनों भाई काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। कटघर क्षेत्र में पंडित नगला तिराहे के पास दोनों भाई ई रिक्शा में बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें ई-रिक्शा में बैठे दोनों भाई व अन्य सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही पंकज का रिश्ता तय हुआ था पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। वाहन कब्जे में ले लिया गयाहै।