{"_id":"656ce5f6ace02d29a50df288","slug":"personnel-department-won-due-to-azhars-sharp-bowling-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-296080-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अजहर की पैनी गेंदबाजी से जीता कार्मिक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अजहर की पैनी गेंदबाजी से जीता कार्मिक विभाग
विज्ञापन
मुरादाबाद।
रेलवे के अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मेडिकल शाखा व कार्मिक विभाग के बीच भिड़ंत हुई। इसमें कार्मिक शाखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीपक कुमार ने 41 गेंदों में तीन चौकों की सहायता से 42 रन बनाए। दूसरे छोर से राकेश ने 21 गेंदों में पांच चौकों की सहायता से 36 रन जड़े।
गेंदबाजी में मेडिकल शाखा की ओर से मयंक ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा मकरने उतरी मेडिकल की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मेडिकल शाखा के पंकज व्यास ने 68 गेंदों में 14 चौकों व दो छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली, लेकिन टीन विराट लक्ष्य को पार नहीं कर सकी। दीपक कुमार ने 41 गेंदों में तीन चौकों की सहायता से 42 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्मिक शाखा के अजहरुद्दीन ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा राजीव शर्मा ने चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका। यह मैच रेलवे के खेल सचिव राजेंद्र शर्मा के निर्देशन में खेला गया। अतिथि अधिकारियों ने विजेता टीम व मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया।