{"_id":"62ed5efee1e7ae06631946d7","slug":"penalty-on-two-traders-moradabad-news-mbd4369482164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों पर लगा सवा तीन करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यापारियों पर लगा सवा तीन करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद । राज्यकर के अधिकारियों ने शहर के दो व्यापारियों से 3.25 करोड़ की कर चोरी पकड़ ली है। अधिकारियों की टीम ने दोनों व्यवसायियों के पास मौजूद डेढ़ करोड़ का माल जब्त कर लिया। दोनों व्यवसायियों ने फिलहाल 36.50 रुपये टैक्स तत्काल प्रभाव से जमा कर दिया है।
अपर आयुक्त (ग्रेड -1) कमलेश्वर वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली के सात व्यवसायियों और मुरादाबाद के दो व्यवसायियों ने कारोबार करने के लिए सिडिंकेट बनाया था। दोनों व्यवसायियों ने बगैर माल मंगाए फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) दावों को बनवा लिया था। दोनों को इस कार्य से टैक्स रिवाइज मिलता थ। पोर्टल की जांच करने पर राज्य अधिकारियों को ये गड़बड़ियां दिखाई देने लगी। दोनों व्यापारी कॉपर स्क्रैप, एल्यूूमिनियम स्क्रैप और ब्रास स्क्रैप का व्यवसाय करते हैं। दोनों गैर प्रांत व्यवसायियों से माल लिए बगैर टैक्स इनवायस प्राप्त कर लिए थे। दोनों व्यवसायी ने वर्ष 2021-22 में 22-23 में 2.75 करोड़ की हेराफेरी कर चोरी कर चुके थे। जांच के दौरान अधिकारियों की टीम को मौके पर 1.50 करोड़ का माल मिला लेकिन स्टॉक के अभिलेखों में बरामद माल का जिक्र नहीं था। इसी कारण राज्य कर की टीम ने माल को जब्त कर लिया। दबाव बढ़ने पर दोनों व्यवसायियों ने 36.50 लाख रुपये जमा कर दिया। राज्यकर अधिकारियों ने लेजर आईटीसी को ब्लॉक कर दिया है।