फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Partner cheated businessman robbed 8 lakh and revolver after making him unconscious arrested

मुरादाबाद: व्यापारी को पार्टनर ने ही दिया धोखा, बेहोश कर लूटे 7.85 लाख रुपये और रिवाल्वर, गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 10:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रकम और रिवाल्वर भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Partner cheated businessman robbed 8 lakh and revolver after making him unconscious arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

कार खरीद-फरोख्त करने वाले कारोबारी को उसके ही पार्टनर ने धोखा दे दिया। फरीदाबाद से लौटते समय आरोपी पार्टनर ने व्यापारी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दीं, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी के सात लाख 85 हजार रुपये और रिवाल्वर लूट ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पीड़ित व्यापारी नागफनी क्षेत्र में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रकम और रिवाल्वर भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सिविल लाइंस की दीनदयाल नगर कॉलोनी निवासी केवल किशन और नागफनी में झारखंडी मंदिर के पास रहने वाला अदनान कार खरीदने और बेचने का काम करते हैं। गुरुवार को दोनों हरियाणा के फरीदाबाद में कार देखने गए थे। कार का सौदा तय न होने पर दोनों घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पाकबड़ा थानाक्षेत्र से पहले आरोपी अदनान ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नशे की गोलियां मिला ली थीं। इसके बाद केवल किशन को नशीला पेय पिला दिया। इसे पीकर वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी अदनान ड्राइविंग सीट पर खुद बैठ गया और केवल किशन की कार नागफनी क्षेत्र में दौलत बाग बिजली के घर के पास ले गया। यहां आरोपी ने कार साइड में लगा दी। इसके बाद आरोपी ने केवल किशन से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद रिवाल्वर भी निकालने की कोशिश की। 

इसी दौरान केवल किशन को हल्का होश आया तो उसने अदनान का हाथ पकड़ लिया। तब आरोपी ने केवल किशन के सिर में चाबी मार दी। इसके बाद व्यापारी सीट पर ही गिर गया। तब आरोपी बैग और रिवाल्वर लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह लोगों ने केवल किशन को कार में बेहोश पड़े देखा तो उन्होंने जगाने की कोशिश की। 

लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। इसके बाद व्यापारी को होश आ गया। सूचना मिलने पर व्यापारी का बेटा निखिल धवन पहुंच गया। पुलिस ने निखिल की तहरीर पर आरोपी अदनान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो अदनान ने ड्रामा रचने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। 


इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से सात लाख 85 हजार रुपये व रिवाल्वर बरामद कर ली। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed