{"_id":"5efcf99e68c04a3fa25009f2","slug":"panchayat-bycott-couple-for-inter-caste-marriage-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जातीय विवाह करने पर पंचायत ने किया हुक्का-पानी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जातीय विवाह करने पर पंचायत ने किया हुक्का-पानी बंद
Thu, 02 Jul 2020 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:31 AM IST
सार
- मोहल्ले की पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार, 50 हजार जुर्माने के साथ ही दुल्हन के नौकरी करने पर भी लगाई पाबंदी
- दुल्हन के मायके वालों के आने-जाने पर भी लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेशक संविधान अंतर्जातीय विवाह की इजाजत दे। सरकारें इसकी हिमायत करें लेकिन अंतर्जातीय विवाह समाज के ठेकेदारों को नहीं भा रहा। इसके लिए वे अंतर्जातीय विवाह करने वाले युगल के सामाजिक बहिष्कार से गुरेज भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला सिविल लाइंस के अशोक नगर में सामने आया है जिसमें बिरादरी पंचायत ने अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले युगल का हुक्का-पानी बंद करने, सामाजिक बहिष्कार करने की सजा सुनाई है। युगल ने बुधवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अपने सामाजिक बहिष्कार की जानकारी दी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जेल के पीछे अशोक नगर में एक सामाज के कुछ परिवार रहते हैं। तीन दिन पहले यहां रहने वाले एक युवक ने फकीरपुरा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया है। युवक दुल्हन लेकर पहुंचा तो उसके समाज के लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा होने लगी। युवक के तहेरे भाई ने भी आठ साल पहले अंतर्जातीय विवाह किया था। दोनों भाइयों ने बताया कि मंगलवार रात मोहल्ले के लोगों ने बिरादरी पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन
जिसमें दोनों भाइयों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में कहा गया है कि जो भी युवक अंतर जातीय विवाह करेगा। उसका हुक्का-पानी बंद किया जाएगा। समाज का कोई व्यक्ति इनसे संबंध नहीं रहेगा। इसके अलावा पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दुल्हन के मायके का कोई भी सदस्य इनके घर नहीं आएगा। न ही दुल्हन कहीं बाहर नौकरी करने जाएगी।
एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। सामाजिक बहिष्कार का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की जा रही है।
नवल मारवाहा, थाना प्रभारी सिविल लाइंस
बिरादरी पंचायत मंगलवार की रात को हुई थी। इसमें फैसला लिया गया है कि अब तक जो शादियां हो गईं सो हो गईं। अब आगे से बिरादरी के लोग अगर दूसरी बिरादरी के लड़के-लड़कियों से शादी करेंगे, उनका 9 मुल्कों (अपनी भाषा में, आशय शहर से) में बहिष्कार किया जाएगा। अगर बिरादरी के लोग बाहर शादियां करेंगे तो अपनी बिरादरी के लोगों की शादी कहां होगी।
-जुगनू सोनकर (बिरादरी और पंचायत से जुड़े शख्स)
तीन दिन पहले एक युवक ने अंतर्जातीय विवाह किया था। उसी को लेकर मंगलवार रात पंचायत हुई थी। इससे पहले भी इस समाज के लोग दूसरे समाज की युवतियों से विवाह कर चुके हैं। समाज के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अंतर जातीय विवाह किए जाएंगे। तो उनके समाज की लड़कियों की शादी कहां होगी। गुरुवार को युवक के माता-पिता को रुद्रपुर से बुलाया गया है।
- सरदार डिंपल सिंह अशक, क्षेत्रीय पार्षद।