फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pac west zone champion in kusti

कुश्ती प्रतियोगिता में पीएसी पश्चमी जोन अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
pac west zone champion in kusti
मुरादाबाद। 27वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती कलस्टर ;कुश्ती भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, आर्म रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन ओवरऑल चैंपियन बना। पश्चिमी जोन में भारोत्तोलन कुश्ती, बाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व कबड्डी में स्वर्ण पदक जीते। वहीं बरेली जोन प्रतियोगिता में उपविजेता रहा। पीटीसी के एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में कबड्डी का फाइनल मुकाबला पीएसी पश्चिमी जोन और मेरठ जोन के बीच हुआ। आखिरी क्षणों में पीएसी पश्चिमी जोन के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। भारोत्तोलन पुरुष वर्ग में भी पीएसी पश्चिमी जोन अव्वल रहा। इसमें पीएसी पूर्वी जोन 178 अंकों के साथ उपविजेता रहा। भारोत्तोलन महिला वर्ग में बरेली जोन की टीम विजेता और कानपुर जोन की टीम उपविजेता रही। पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन की टीम विजेता और बरेली जोन की टीम उपविजेता घोषित हुई। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में बरेली जोन की टीम लखनऊ को हराकर विजेता चुनी गई। बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता और मेरठ जोन की टीम उप विजेता रही। फ्री स्टाइल कुश्ती में भी पीएसी पश्चिमी जोन विजेता और मेरठ जोन की टीम उप विजेता चुनी गई।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में वाराणसी जोन पीएसी पश्चिमी जोन को पछाड़कर प्रथम स्थान पर रहा। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता महिला वर्ग में लखनऊ जोन की टीम बरेली जोन को हराकर विजेता बनी। बाक्सिंग पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता और आगरा जोन की टीम उपविजेता रही। बाक्सिंग महिला वर्ग में कानपुर जोन को विजेता और बरेली जोन को उपविजेता घोषित किया गया। आर्म रेसलिंग में पीएसी पश्चिमी जोन नंबर वन रहा। जबकि आगरा जोन उपविजेता रहा। आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में लखनऊ जोन की टीम विजेता और बरेली जोन उपविजेता रही। पीटीसी के एडीजीए आईजी पीएसी अमित चंद्राए डॉण् ख्याति गर्गए हिमांशु कुमारए अतुल शर्माए अमित कुमार आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों की सराहना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed