फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PAC Subedar's only son committed suicide by shooting himself in the temple

Moradabad News: पीएसी सूबेदार के इकलौते बेटे ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 24 Aug 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 24 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
PAC Subedar's only son committed suicide by shooting himself in the temple
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में बुधवार सुबह नौ बजे पीएसी सूबेदार सुभाष चंद शर्मा के इकलौते बेटे गर्वित शर्मा (24) ने तमंचे से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर बहन ऊपरी मंजिल से नीचे आई तो कमरे में गर्वित खून से लथपथ पड़ा था। उसके हाथ में तमंचा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मौके से नमूने लिए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

छठी वाहिनी पीएसी बरेली में सूबेदार के पद पर तैनात सुभाष चंद्र शर्मा की ड्यूटी इन दिनों लखनऊ में चल रही है। उनका परिवार मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर द्वारिकाधीश मंदिर के पास रहता है। परिवार में पत्नी प्रीति देवी, बेटी राशि शर्मा और एक बेटा गर्वित शर्मा था। गर्वित बीए करने के बाद एलएलबी करने के साथ नौकरी की तैयारी कर रहा था। जबकि बहन एमए कर रही है। बुधवार सुबह गर्वित डेयरी से दूध लेकर आया और कमरे में आकर पंखा साफ करने लगा। उस दौरान बहन पहली मंजिल में साफ-सफाई कर थी और मां स्नान। इसी दौरान बहन ने फायरिंग की आवाज सुनी। वह दौड़कर नीचे आई तो गर्वित खून में लथपथ पड़ा था। राशि की चीख पुकार सुनकर मां भी नीचे आ गई। इसके बाद पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पिता भी लखनऊ से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि हाथ में तमंचा फंसा मिला है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed