फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   opposers reported against BJP leader to delhi

पहले हमें पीटा गया, फिर निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो

Fri, 07 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
opposers reported against BJP leader to delhi
बीजेपी - फोटो : Getty
अपना फ्लैक्सी फाड़ने पर दो बच्चों की निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले में फंसे भाजपा नेता राजपाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेशक रिपोर्ट लिखाने वाले बच्चों की ओर से पुलिस को शपथ पत्र दे दिया गया हो लेकिन पार्टी के भीतर मामला दिल्ली तक गूंज रहा है।
विज्ञापन


पुलिस तो तफ्तीश कर ही रही है, राजपाल के मुखालिफ भी मामले को ठंडे होना देना नहीं चाहते। खुद पीड़ितों ने भी राजपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकुरद्वारा कोतवाली में 30 सितंबर को कुआंखेड़ा खालसा निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने भाजपा नेता राजपाल सिंह और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


राजपाल पर आरोप था कि उन्हाेंने अपना फ्लैक्सी फाड़ने पर दो बच्चों को बेरहमी से पीटा और फिर निर्वस्त्र करके उनकी वीडियो बनवाई। हालांकि रिपोर्ट के दो दिन बाद ही पीड़ितों ने राजपाल सिंह के पक्ष में पुलिस को शपथ पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब इस मामले को भाजपा के भीतर ही राजपाल के मुखालिफ लपक चुके हैं। भाजपा नेता डा. वीर सिंह सैनी और अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम पीड़ित परिवार भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा से मिला और राजपाल सिंह पर संगठन के भीतर कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा राजपाल के दूसरे मुखालिफ मामले को लखनऊ और दिल्ली में नेतृत्व के सामने उठा रहे हैं। पीड़ितों ने खुद कहा है कि भाजपा नेता उन्हें कार से अगवा करके जंगल में ले जाकर पीटा और फिर निर्वस्त्र करके मोबाइल से उनकी वीडियो भी बनाई।
 

30 सितंबर को मैं और मेरे दो साथी अंकित सैनी पुत्र राकेश सिंह और गुलफाम पुत्र जाकिर साइकिल से तालाब किनारे जा रहे थे। वहां ठाकुरद्वारा विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजपाल सिंह का फ्लैक्सी पड़ा देखा तो हमने उठा लिया। अचानक वहां राजपाल सिंह की गाड़ी पहुंची तो गुलफाम तो मौके से भाग गया लेकिन राजपाल हम दोनों को अपनी गाड़ी में डालकर रामपुर घोघर के जंगल में ले गए। यहां राजपाल सिंह और उनके चार साथियों ने हमें बेरहमी से पीटा और फिर निर्वस्त्र करके वीडियो बनाई। हमने रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी लेकिन हम कमजोर लोग हैं, अब इस मामले में बड़े लोगों ने बैठकर समझौता करा दिया है। - अंकित सैनी (पीड़ित)।

उपचुनाव में मुझे 84 हजार वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भी भाजपा से मेरा टिकट पक्का माना जा रहा है। इसलिए पार्टी के कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। पार्टी के ही कुछ लोगों ने बच्चों व उनके परिजनों को उकसाकर मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पीड़ितों ने खुद पुलिस को शपथपत्र दे दिया है कि उन्हाेंने ऐसे उकसावे में आकर किया था। साक्ष्य के तौर पर हमारे पास वीडियो है। - राजपाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी भाजपा (ठाकुरद्वारा)।

दो बच्चों के साथ मारपीट करने और उन्हें निर्वस्त्र करके उनकी वीडियो बनाने के मामले में भाजपा नेता राजपाल सिंह व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। हालांकि पीड़ितों ने अब घटना को खारिज करते हुए आरोपी के पक्ष में शपथ पत्र दे दिया है। लेकिन पुलिस तफ्तीश करेगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -  ध्रुव कुमार, एसओ ठाकुरद्वारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed