फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Open gyms will be built in 58 more parks for the city residents

Moradabad News: शहरवासियों के लिए 58 और पार्कों में बनेंगे ओपन जिम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Open gyms will be built in 58 more parks for the city residents
मुरादाबाद। सुबह-शाम पार्कों में टहलने निकले लोग व्यायाम भी कर सकें, इसके लिए नगर निगम पार्कों में ओपन जिम की सुविधा को विकसित कर रहा है। अब तक शहर के 67 पार्कों में यह सुविधा दी जा चुकी है।
विज्ञापन

निगम 58 और पार्कों में ओपन जिम के उपकरण लगा रहा है। यह कार्य बुद्धि विहार, रामगंगा विहार के अलावा पुराने शहर के कई पार्कों में भी चल रहा है। इस महीने के अंत तक इन पार्कों में भी लोगों को ओपन जिम की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

शहर में करीब 305 पार्क हैं। नगर निगम ने कुल 125 पार्कों को चिह्नित कर ओपन जिम बनाने का निर्णय लिया था। अब तक 67 पार्कों में ओपन जिम का काम पूरा हो चुका है और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। निगम 58 और पार्कों में भी यह सुविधा इसी महीने के अंत तक देने की तैयारी में है। इन 58 में से 20 पार्कों में फाउंडेशन बनाए जाने का काम भी पूरा हो चुका है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ओपन जिम में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग व्यायाम करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलता मुरादाबाद-संवरता मुरादाबाद की थीम पर हो रहा काम
नगर निगम बदलता मुरादाबाद-संवरता मुरादाबाद की थीम पर शहर का सौंदर्यीकरण करा रहा है। उसी क्रम में शहरवासियों को स्वस्थ रखने के लिए ओपन जिम लगाने की कवायद की जा रही है। योजना के तहत शहर के पार्कों से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के बाद पार्कों को विकसित कर समुचित हरियाली भी की जा रही है। साथ ही ओपन जिम के उपकरण लगाए जा रहे हैं। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए पार्कों में भ्रमण करते हैं। हर व्यक्ति जिम नहीं जा सकता है, इसलिए पार्क में ही मुफ्त में यह सुविधा प्रदान की गई है। यह योजना शहरवासियों को पसंद भी आ रही है। शहर के लोग पार्कों में भ्रमण करने के साथ कसरत कर अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकते हैं।

- हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में इस सुविधा को प्रदान किया जाए। शहर में करीब 305 पार्क हैं, जिसमें से 125 पार्कों में ओपन जिम की सुविधा इस महीने के अंत तक मिलने लगेगी। इसके बाद नए सिरे से पार्कों का चयन कर वहां भी यह सुविधा विकसित की जाएगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article