फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only one e-rickshaw will be able to run in the city

Moradabad News: एक व्यक्ति के नाम पर शहर में चल सकेगा सिर्फ एक ई-रिक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Only one e-rickshaw will be able to run in the city
मुरादाबाद। शहर में एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक ई-रिक्शा नहीं संचालित किया जा सकेगा। पंजीकृत ई-रिक्शा के रूट भी निर्धारित किए जाएंगे। साथ ही बिना लाइसेंस चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाएगी। यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) और एसपी ट्रैफिक के साथ हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ट्रैफिक द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से शहर में रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट कामर्शियल व्हीकल के संचालकों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिससे उक्त संचालकों के साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर की एक कार्यशाला आहूत कर सुरक्षित यातायात से संबंधित सभी आवश्यक नियम एवं उनके उल्लंघन पर लगने वाले दंड के संबंध में विस्तृत रूप से संचालकों को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लि. द्वारा बुद्धबाजार से अवैध अतिक्रमण को हटाकर स्मार्ट रोड बनाया गया है। जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सड़क पर अपने वाहन खड़े करकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे सुगम यातायात में अवरोध पैदा हो रहा है। इसके समाधान के लिए स्थानीय दुकानदारों द्वारा खडे़ किए गए व्हीकल को सड़क से हटाने के लिए उनके खिलाफ चालान, अवैध पार्किंग की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग कॉलोनियों में लगेंगे कांठ रोड के ठेला, रंग भी रहेगा अलग
बैठक में नगर की मुख्य सड़कों मुख्य रूप से कांठ रोड पर लगने वाले ठेला, रेहड़ी पट्टी वालों को मुख्य सड़क से दूसरी कॉलोनियों व अन्य स्थानों पर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि इसके लिए क्षेत्रों के अनुसार ठेलों का विभाजन करते हुए अलग-अलग रंग के लिए आवश्यक प्रपोजल पालिसी तैयार करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article