फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One person died due to DJ coming in contact with electric wire during Baraat Chadhat

शादी की खुशी गम में बदली: मस्ती में नाच रहे थे बाराती, तभी बिजली के तार से टकराया DJ, एक की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को बरात चढ़त के दौरान बिजली के तार से डीजे और जनरेटर टकरा गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन
One person died due to DJ coming in contact with electric wire during Baraat Chadhat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रनियाठेर गांव में सोमवार रात बरात चढ़त के दौरान डीजे बिजली के तार से टकराया गया। इससे जनरेटर का करंट फैल गया। जिससे बरात चढ़त देख रहे एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

डीजे और जनरेटर के बिजली के तार के संपर्क में आने से हादसा
रनियाठेर निवासी अनुज की बेटी की बरात गदईखेड़ा से आई थी। बरात में पिकअप में डीजे और जनरेटर रखा हुआ था। चढ़त के दौरान बराती नाचते-गाते हुए जा रहे थे। गांव रनियाठेर का सोरन (26) पुत्र बनवारी भी बरात चढ़त देख रहा था। इसी दौरान डीजे और जनरेटर से निकलने तार ट्रांसफार्मर पर जा रही बिजली लाइन से टकरा गए। इससे करंट फैल गया। करंट की चपेट में आए सोरन (20) बुरी तरह झुलस गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम
परिजन और ग्रामीण उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम बदल गई। शादी की रस्में औपचारिक रूप पूरी कर बरात विदा कर दी। परिजनों ने बिना पोस्ट मार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed