फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One attains salvation merely by listening to the Shrimad Bhagwat Katha: Yashodanandan

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव का हो जाता है उद्धार : यशोदानंदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
One attains salvation merely by listening to the Shrimad Bhagwat Katha: Yashodanandan
कांठ। छजलैट के गांव संदलीपुर-मानपुर में सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा वाचक यशोदानंदन जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव का उद्धार हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने राजा परीक्षित के उद्धार का वर्णन करते हुए कहा कि जहां भी श्रीमद्भागवत कथा हो रही हो वहां समय देकर इसका श्रवण कर जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने भक्तों को कथा का सार बताते हुए इससे सुनने और मिलने वाले ज्ञान को दूसरों तक भी पहुंचाने का आह्वान किया। कथा के अंत में कौशल बिश्नोई ने भक्तों को प्रसाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी, भाकियू के महेंद्र सिंह रंधावा, अजय बिश्नोई, सतवीर सिंह मान, रणवीर सिंह बिश्नोई, बिंद्रा चौधरी, अशोक शर्मा, दयानंद बिश्नोई, कुलदीप चौधरी, बालमुकंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश बिश्नोई, वीरेंद्र चौधरी व राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारिश से स्थगित हुई शोभायात्रा, अब दो अक्तूबर को निकलेगी
कांठ। गांव संदलीपुर-मानपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को प्रस्तावित शोभायात्रा को लगातार बारिश होने के कारण आयोजक समिति ने स्थगित कर दिया। अब शोभायात्रा दो अक्तूबर को निकाली जाएगी। जिसमें कई झांकियां शामिल रहेंगी। शोभायात्रा को और भी अधिक भव्य बनाने के लिए आयोजक समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
...फोटो सं. 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed