फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Sunday, the sun brought warmth, but in the evening, cold winds troubled

Moradabad News: रविवार को रवि ने दी गुनगुनाहट, शाम को बर्फीली हवाओं ने सताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
On Sunday, the sun brought warmth, but in the evening, cold winds troubled
मुरादाबाद। दो दिन बादल छाने और बारिश के बाद रविवार को खिली धूप ने राहत दी। हालांकि, शाम को बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे फिर ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को हुई 10.2 मिलीमीटर बाशिर से ठंड बढ़ गई थी। शनिवार रात में भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। हालांकि रविवार सुबह मौसम साफ हो गया और समय के साथ धूप में तपिश का भी अहसास हुआ। रविवार को अवकाश होने की वजह से पार्कों में भी चहल-पहल ज्यादा रही। बुजुर्ग जहां धूप सेंकने के लिए पार्कों में आए तो बच्चों ने भी खूब मस्ती की। शाम में हवा ठंडी हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 93 फीसदी थी, जो शाम को 84 दर्ज की गई। शनिवार रात हुई बारिश .8 मिलीमीटर दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश की वजह से वातावरण में नमी भरपूर है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। इससे मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed