{"_id":"6969563de9ebb525bf028e4e","slug":"on-makar-sankranti-devotees-took-a-dip-in-the-ganges-river-moradabad-news-c-284-1-smbd1015-155579-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन
गजरौला। मकर संक्रांति पर भीषण सर्दी भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। घाट पर दान दक्षिणा की।
तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक मकर संक्रांति बेहद पुण्य दिन माना जाता है। इस दिन गंगा में स्नान, पुरोहितों को दान दक्षिणा देने का विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति होने के कारण तिगरी व ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। हाड़ कंपा रही सर्दी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए गंगा तट पर उमड़े। हर-हर गंगे के उदघोष संग डुबकी लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।
तिगरी में तो कोहरे के कारण दिखाई भी नहीं दे रहा था। यहां पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाने के लिए अलाव का इंतजाम किया गया था। दोनों स्थानों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
-- -