{"_id":"6251cc8d64ed747f7b1dda9a","slug":"old-man-died-in-accident-moradabad-news-mbd4242271184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, बुजुर्ग की मौत-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, बुजुर्ग की मौत-00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गाजियाबाद का एक परिवार बागेश्वर धाम से तीर्थयात्रा करने के बाद कार में सवार होकर वापस घर जा रहा था। कार में पांच लोग सवार थे। रास्ते में शनिवार सुबह गंज थाना क्षेत्र में पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गाजियाबाद के सूरज नगर लिंक रोड निवासी राजेंद्र कुमार सरन (70) अपनी पत्नी ऊषा सरन, भाई योगेंद्र सरन और योगेंद्र सरन की पत्नी मोना सरन के साथ गाजियाबाद से बागेश्वर धाम घूमने के लिए गए थे। शनिवार सुबह तीर्थस्थल से यात्रा करने के बाद कार में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। कार उनका चालक जोगेंद्र सिंह चला रहा था। इस दौरान शनिवार सुबह आठ बजे गंज क्षेत्र के जौहर पुलिया के पास किसी पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख- पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर गंज पुलिस भी आ गई। पुलिस ने हादसे में घायल कार में सवार पांच लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां, राजेंद्र कुमार सरन को मृत घोषित कर दिया गया। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। साथ ही चार लोग घायल थे। चारों घायल प्रथामिक उपचार लेने के बाद वापस घर चले गए है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।