{"_id":"60ac027b8ebc3e00b15576d4","slug":"oath-ceremony-in-510-gram-panchayats-today-city-news-mbd3900215103","type":"story","status":"publish","title_hn":"510 ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, आज 249 ग्राम पंचायतों में होगा शपथ गृहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
510 ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, आज 249 ग्राम पंचायतों में होगा शपथ गृहण समारोह
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद की 643 में से 510 ग्राम पंचायतों का गठन की जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों को मंगलवार और बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते शपथ ग्रहण समारोह वर्चुअल होगा। जिले की 249 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को 261 ग्राम पंचायतों में शपथ गृहण समारोह होगा।
जिले में 510 ग्राम पंचायतों में ही दो तिहाई सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लिहाजा इन ग्राम पंचायतों को गठित किया गया है। जबकि 131 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ है। दो ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों की मृत्यु हो गई हैं। इसलिए वहां पर बाद में चुनाव होंगे। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण इस बार वर्चुअल शपथ गृहण कराई जाएगी।
वर्चअल शपथ गृहण कराने के लिए खंड विकास अधिकारी ,एडीओ पंचायत, कृषि आदि अधिकारियों की ग्राम पंचायत वार ड्यूटी लगा दी गई है। अधिकारी अपने ब्लॉक कार्यालय पर रहेंगे, जबकि ग्राम प्रधान और सदस्य अपनी अपनी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालयों में रहेंगे। ब्लॉक कार्यालय से जूम एप के माध्यम से संबंधित अधिकारी प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में दो दिन शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
आज 249 ग्राम पंचायतों में होगा शपथ गृहण समारोह
मुरादाबाद। जिले के सभी आठ ब्लॉक में दो दिन शपथ दिलाई जाएगी। आज 510 में से 249 ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को 261 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण
आयोजित होंगे। सभी ग्राम पंचायतों का समय भी तय किया गया है। दोनों दिन सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण शुरू होगा और ग्राम पंचायतों की संख्या के अनुसार शाम छह बजे तक चलेगा। ऐसे में एक वक्त में एक ग्राम पंचायत का शपथ ग्रहण होगा इसलिए ज्यादा भीड़ भी नहीं बढेगी। 15 से 20 सदस्य तक इसमें रहेंगे। एक ग्राम पंचायत की शपथ में करीब एक घंटे का समय दिया गया है। कोविड नियमों का पूरा पालन किया जाएगा और सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था रहेगी। ग्राम सचिव शपथ गृहण की व्यवस्था संभालेंगे।
कब कितने गांवों की होगी शपथ
ब्लॉक कुल गठित पंचायत 25 मई 26 मई
मुरादाबाद 43 22 21
मूंढापांडे 63 31 32
छजलैट 53 27 26
डिलारी 71 36 35
भगतपुर टांडा 53 24 29
ठाकुरद्वारा 51 19 32
कुंदरकी 94 50 44
बिलारी 82 40 42
कुल ग्राम पंचायत 643
गठित 510
अगठित 131
प्रधान की मृत्यु 02
शपथ गृहण के बाद गठित करनी होंगी यह समितियां
ग्राम पंचायतों के शपथ गृहण के बाद तुरंत ही ग्राम प्रधान को गांव विकास के लिए छह समितियों का गठन भी करना होगा। चुने गए सदस्यों में से समितियों का सदस्य बनाना होगा। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक, स्वच्छता नियोजन एवं विकास समिति गठित होती है।