फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   now policeman looted

अब पुलिसिया लूट भी शुरू

Sun, 15 Jan 2017 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
now policeman looted
लूट के बाद पैर छूकर माफी मांगता पुलिसवाला। - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता की आड़ में व्यापारियों का खुला उत्पीड़न कर रही पुलिस का एक और सनसनीखेज कारनामा सामने आया है। कोतवाली पुलिस के दो सिपाहियों ने आचार संहिता के नाम पर दिल्ली के ब्रास कारोबारी से एक लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


रकम छीनने के बाद सिपाहियों ने कारोबारी को डरा धमकाकर वापस दिल्ली भेज दिया। करतूत खुली तो सिपाही कारोबारी और उनके रिश्तेदार एक नेता के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगे। रकम भी वापस कर दी। कप्तान को भनक लगी तो दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा निवासी विवेक शर्मा का ब्रास का कारोबार है। शनिवार को विवेक शर्मा मुरादाबाद आए थे। उन्होंने नई बस्ती बाड़ा शाह से एक व्यापारी से पेमेंट के एक लाख रुपये लिए। शनिवार तड़के चार बजे दिल्ली लौटते वक्त विवेक शर्मा जैसे ही कुइयां वाली मस्जिद के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से लैपर्ड पर दो सिपाही जयप्रकाश और मोतीराम पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सिपाहियों ने कारोबारी को रायफल दिखाकर जबरन रोक लिया और तलाशी लेने लगे। कारोबारी की जेब से मिले एक लाख रुपये सिपाहियों ने छीन लिए और आचार संहिता की धौंस देकर कारोबारी को जेल भेजने की धमकी दी।

कारोबारी से रुपये छीनने के बाद सिपाहियाें ने उन्हें मुंह बंद रखने की हिदायत दी और एक लाख रुपये में से 53 हजार रुपये देकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। कारोबारी ने दिल्ली पहुंच कर अपने एक परिचित को कॉल कर पूूरी घटना की जानकारी दी।


इसके बाद कारोबारी दोबारा मुरादाबाद आया और उसने कोतवाली में तहरीर दी। दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि एसएसपी उमेश श्रीवास्तव ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि देर रात दोनों सिपाही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed