फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   northen railway GM give warning to officers

जीएम ने दी अधिकारियों को चेतावनी

Sun, 08 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
northen railway GM give warning to officers
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ौदा हाउस तक हड़कंप मचा था। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। इसके बावजूद तड़के ही जीएम एके पूठिया घटनास्थल पर पहुंचे। करीब चार घंटे मुरादाबाद में गुुजारने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दे दी।
विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों में मुरादाबाद मंडल में आफत आई हुई है। विशेषकर मुरादाबाद में पिछले चार दिनों में दो बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद जीएम एके पूठिया सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन



हालांकि इस दौरान उनका मिजास में सख्ती दिखाई दी। अधिकारियों के राहत कार्य में जुटे होने के कारण कड़े शब्दों का इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन दुर्घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट तौर पर लगातार हो रही घटनाओं के लिए लापरवाही को जिम्मेदार माना। साथ ही सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक के बाद एक लापरवाही सामने आने से नाराज जीएम ने इसे सिस्टम के लिए खतरा बताया। नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भी दे दी। सुधार नहीं होने पर परिणाम भुगतने के भी संदेश दिए। इसके बाद सुबह आठ बजे वे दिल्ली वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed