फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Noida team won the Architect Premier League

Moradabad News: नोएडा की टीम ने जीती आर्किटेक्ट प्रीमियर लीग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Noida team won the Architect Premier League
मुरादाबाद। टीएमयू के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित आर्किटेक्ट प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन रविवार को हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ के हाथों शिकस्त पाकर मुरादाबाद टीम बाहर हो गई। फाइनल में नोएडा व मेरठ की भिड़ंत हुई। इसमें नोएडा की टीम ने 76 रन से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी उठाई।
विज्ञापन

रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला नोएडा और बुलंदशहर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में बुलंदशहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। जवाब में नोएडा की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 3.4 ओवर में 73 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कुशाग्र श्रीवास्तव ने मात्र 14 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले मेजबान मुरादाबाद और मेरठ की टीम के बीच खेला गया। टॉस मेरठ ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुरादाबाद की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से भारत मलिक ने 18 गेंदों में 25 रन तथा सतेंद्र ने 25 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। 11.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मेरठ की ओर से अनुज ने 25 गेंदों में 38 रन और अर्पित ने 31 गेंदों में 31 रन की अहम पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइनल मुकाबला नोएडा और मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। नोएडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान कुशाग्र श्रीवास्तव ने 34 गेंदों में 88 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अभिजीत रस्तोगी ने भी 18 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। मेरठ की ओर से अनुज ने 32 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में नोएडा के अनंत मिश्रा ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि राशिदीन सैफी ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। एपीएल के दौरान एमएए के अध्यक्ष निर्भय नाथ दीक्षित, उपाध्यक्ष भारत मलिक, महासचिव अंतरिक्ष राठी, संयोजक आरके मलिक, मयूर गुप्ता, अक्षत गर्ग आदि मौजूद रहे।

00



अनन्य बेस्ट फीमेल प्लेयर, अभिजीत बेस्ट विकेट कीपर
मुकाबलों के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नोएडा की अनन्या अग्रवाल को बेस्ट फीमेल प्लेयर, अभिजीत रस्तोगी को बेस्ट विकेट कीपर, राशिदीन सैफी को बेस्ट बॉलर, कुशाग्र श्रीवास्तव को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। मुरादाबाद के अक्षत को बेस्ट फील्डर तथा मेरठ के अनुज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े अनेक पदाधिकारी और वरिष्ठ आर्किटेक्ट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed