फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nodecision about left exam

छूटी परीक्षा कराने पर नहीं हुआ निर्णय, विद्यार्थी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
nodecision about left exam
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का बार-बार परीक्षा कार्यक्रम बदलने से छूटे पेपर पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस मामले का निदान नहीं मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं। विवि के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि सभी मामलों के इकट्ठा होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

चार अगस्त को हिंदी भाषा का पेपर पहली पाली में था, जबकि विद्यार्थी जानकारी के अभाव में दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंचे थे। इसकी वजह से करीब तीन सौ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई थी। इसमें हिंदू कॉलेज के 146 और केजीके कॉलेज के 76 विद्यार्थी थे। प्राचार्यों ने परीक्षा छूटने की जानकारी विश्वविद्यालय में दी थी और समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। परीक्षा प्रभारी हिंदू कॉलेज डॉ. एसके रस्तोगी का कहना है कि बार-बार परीक्षा कार्यक्रम बदलने से सभी को परेशानी हो रही है। लगातार विश्वविद्यालय की वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर रखनी पड़ रही है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने के लिए दोबारा बात की जाएगी। केजीके कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि यदि सभी जनपदों में परीक्षा छूटी है और उनकी संख्या अधिक होती है तो विश्वविद्यालय को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। परीक्षा समिति को छात्र हित में निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed